राँची। झारखण्ड के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 5 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
अब भी कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है।
चाईबासा में सबसे अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं वहीं सरायकेला में 30.3, जमशेदपुर में 30.0, सिमडेगा में 29.1, डाल्टनगंज में 28.6, खूँटी में 28.3, बोकारो में 27.1, पाकुड़ में 27.0, राँची में 26.4 और देवघर में 26.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं खूँटी में न्यूनतम तापमान 10.3, सिमडेगा में 11.9, बोकारो में 12.1, चाईबासा में 12.4, कोडरमा में 12.5, लोहरदगा में 12.8, राँची में 13.2, जमशेदपुर में 13.4, डाल्टनगंज व पाकुड़ में 10.5 और लातेहार व सरायकेला में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
राजधानी की बात करें तो अगले दो दिनों तक राँची और आसपास के इलाकों में ठंड से राहत बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद 5, 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे महीने मौसम में अप एंड डाउन देखने को मिलेगा।







