झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है. चोरी के आरोप में निरुद्ध यह बाल कैदी मंगलवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर रिम्स के ट्रॉमा सेंटर से भाग निकला.

मिली जानकारी के अनुसार, फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने उसे इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था. मंगलवार सुबह अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद वह किसी तरह मौका पाकर वहां से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि यह बाल कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उस पर इलाके में हुई एक चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है. पुलिस की लगातार दबिश और दबाव के चलते उसने चार दिन पहले आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई