दिनांक-12.01.2026 को समय करीब रात्रि 10.20 बजे वादी अनिल कुमार सिंह, ह्ययुम पाईप सीतारामडेरा निवासी के द्वारा साकची थाना में लिखित सूचना प्राप्त हुआ कि उनके पुत्र कल्पानिक नाम बीरु दिनांक-09.01.2026 को साकची स्थित दुकान से पी०एन०बी० बैक के पास से लापता है। अपने स्तर खोजबिन करने पर नहीं मिलने पर साकची थाना में इस संबंध लिखित सूचना दिया, प्राप्त सूचना के आधार विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए साकची थाना कांड सं0-04/2026, दि0-14.01.2026, धारा-137(2) बी0एन0एस० दर्ज किया गया । अनुसंधानकर्ता के द्वारा लापता बालक का खोजबिन किया गया परंतु कोई सुराग नहीं मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा गुमशुदा बालक के सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधाम टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण, अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन का फुटेज, संभावित सभी ठिकानो पर सीसीटीवी खांगला गया टेक्निकल इनपुट, हयुमन इंट एवं अंतर्राज्जीय समन्वय स्थापित कर गुमशुदा बालक का खोजबिन हेतु गहनता पूर्वक जांच किया। तकनीकी इनपुट एवं अंतर्राज्जीय समन्वय की सहयाता से प्राप्त इनपुट के आधार पर गुमशुदा बालक का लोकेशन महाराष्ट्र स्थित बुलढाणा प्राप्त हुआ। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक को स्थानीय पुलिस के मदद से गठित टीम के द्वारा बुलढाणा, महाराष्ट्र से स्वस्थ एवं सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता को सौपा गया।
लापता बालक काल्पानिक नाम बीरु उम्र-14 वर्ष पे0 अनिल कुमार सिंह पता-इंद्रानगर ह्ययुम पाईप सीतारामडेरा, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।
छापामारी दल में शामिल टीम के सदस्य
1. श्री सुनील चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
2. श्री अकरम रजा, पुलिस उपाधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
3. श्री रोहित कुमार साव, पुलिस उपाधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
4. श्री आनन्द कुमार मिश्रा, पु०नि० सह थाना प्रभारी साकची
5. पु०अ०नि० हरि महतो, साकची थाना
6. पु०अ०नि० सुजीत कुमार, साकची थाना
7. पु०अ०नि राजीव कुमार-2, साकची थाना
8. आरक्षी 354 मो0 आसिफ ईकबाल, टेकनिकल सेल।






