Jamshedpur खादगढ़ा बस स्टैंड में छह बसों में लगी भीषण आग, दहशत का माहौल

*रांची :* राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी छह बसें अचानक आग की चपेट में आ गईं। इनमें दो बसें एलडी मोटर्स की बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ अज्ञात उचक्कों ने जानबूझकर बसों में आग लगाई और मौके से फरार हो गए।

 

आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते आसमान तक उठने लगीं। पूरे बस स्टैंड क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बस स्टैंड पर मौजूद यात्री और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई थीं।

 

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे जानबूझकर की गई आगजनी बताया जा रहा है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई