आम बजट 2026-27 पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी की प्रतिक्रिया।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल खर्च का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी आर्थिक विज़न है। यह बजट भारत के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
इस बजट में गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर और आम नागरिक की ज़रूरतों को केंद्र में रखा गया है। रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए नए-नए अवसर और स्रोत विकसित करने की घोषणा की गई है, ताकि देश को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जा सके।
शिक्षा के क्षेत्र में नए स्कूलों, बेहतर लैब सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचे पर ज़ोर दिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम आदमी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी का बजट है जो वर्तमान की ज़रूरतों के साथ-साथ भविष्य की तैयारी को लेकर बनाया गया है। यह बजट देश का बजट है,आम लोगों को जोड़नेवाला बजट है और 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई