विरासत से विकास तक: #ViksitBharatBudget में मोदी सरकार का ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला : पप्पू सिंह

विरासत से विकास तक: #ViksitBharatBudget में मोदी सरकार का ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला : पप्पू सिंह

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्री पप्पू सिंह ने कहा कि बजट 2026 मोदी सरकार की उस स्पष्ट सोच का प्रमाण है, जिसमें युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण और समावेशी विकास को केंद्र में रखा गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत की ठोस नींव है।

उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर पूर्ववर्ती सरकारें केवल घोषणाओं और तुष्टिकरण की राजनीति तक सीमित रहीं, वहीं मोदी सरकार ने नीति, नीयत और नेतृत्व के बल पर देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया है। यह बजट जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला बजट है।

श्री सिंह ने कहा कि बजट का लक्ष्य
▪️ तेज़ और सतत आर्थिक विकास,
▪️ संसाधनों और अवसरों तक समान पहुँच,
▪️ तथा हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
यह स्पष्ट करता है कि मोदी सरकार का विकास मॉडल सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है।उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र को बजट में विशेष प्राथमिकता देना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार युवाओं को केवल भाषणों से नहीं, बल्कि नीति और संसाधनों के माध्यम से सशक्त कर रही है। खेल क्षेत्र आज रोजगार सृजन, कौशल विकास और वैश्विक पहचान का मजबूत माध्यम बन रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किए गए खेल प्रतिभाओं के व्यवस्थित पोषण को और आगे बढ़ाते हुए सरकार द्वारा प्रस्तावित “खेलो इंडिया मिशन” आने वाले दशक में भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा।

पप्पू सिंह ने कहा कि #ViksitBharatBudget उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है जो देश के विकास पर सवाल खड़े करते हैं। यह बजट बताता है कि मोदी सरकार देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अडिग है।

🇮🇳 मोदी सरकार का हर निर्णय राष्ट्रहित, युवा सशक्तिकरण और मजबूत भारत के निर्माण को समर्पित है।
भवदीय
पप्पू सिंह
जिला मंत्री, जमशेदपुर
भारतीय जनता पार्टी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई