Jamshedpur डी.बी.एम.एस.कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

जमशेदपुर। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को सुदृढ़ करना तथा शिक्षण में नवाचार और आत्मचिंतन को प्रोत्साहित करना था।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में राउरकेला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से डॉ. करुणाकर पात्रा उपस्थित रहे। उन्होंने “Transformative Learning” विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक सत्र लिया, जिसमें शिक्षण को परिवर्तनकारी बनाने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आर्का जैन यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग एवं एमबीए विभाग के प्राध्यापकों के साथ-साथ जामिनी कांत बी.एड. कॉलेज, ए.बी एम कालेज, करीम सिटी कॉलेज एवं डी.बी.एम.एस कॉलेज के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

डी.बी.एम.एस. कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों ने भी भाग लिया और लाभान्वित हुए.

 

कार्यक्रम का संचालन मौसमी दत्ता, सहायक प्राध्यापक, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा किया गया।

 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि“जब शिक्षक सीखता है, तब शिक्षा जीवंत होती है और जब शिक्षा जीवंत होती है, तब समाज प्रगति करता है।” इसी उद्देश्य के साथ इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

 

कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने Leadership विषय पर एक प्रभावशाली सत्र लिया। इसके अतिरिक्त डॉ. सुरिना भुल्लर, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, गायत्री, पूनम एवं अमृता ने भी कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दी। सहायक professor अर्चना कुमारी एफ डी पी की कार्यक्रम समन्वयक थी.

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी सहायक सुदीप प्रमाणिक, बीरेन्द्र पाण्डेय, जूलियन एंथनी एवं अभिजीत दे की सराहनीय भूमिका रही।

 

इस एक दिवसीय कार्यक्रम में डी.बी.एम.एस. कॉलेज के अध्यक्ष श्री बी. चंद्रशेखर, गवर्निंग बॉडी सेक्रेटरी श्री सतीश सिंह, सचिव श्रीमती श्री प्रिया धर्मराजन एवं सह-सचिव सुधा दिलीप भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताया। सभी को प्रमाण पत्र दिए गए

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई