पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक 72 घंटे में गिरफ्तार,

सारण : सारण से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने वाले युवक को छपरा साइबर थाने की पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बेंगलुरु से गिरफ्तार कर अपने साथ छपरा लेकर पहुंची है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक यूजीसी के नए नियमों को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री को धमकी देने के साथ-साथ देश में पूर्व में हुई प्रधानमंत्रियों की हत्या का उल्लेख करते हुए भी दिखाई दे रहा था।
वीडियो वायरल होने के बाद छपरा साइबर थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में आरोपी युवक की पहचान की गई, जो पूर्व में भी सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से जुड़ा रहा है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ गतिविधियों में शामिल रहा है।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई