Jharkhand *राँची।* लालपुर चौक के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में गुरुवार की दोपहर लूट की सूचना पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दो आरोपियों को धर दबोचा है।

*राँची।* लालपुर चौक के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में गुरुवार की दोपहर लूट की सूचना पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दो आरोपियों को धर दबोचा है

 

हालांकि यह मामला लूट का है या पैसे के लेनदेन का पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला पूरी तरह संदिग्ध है। गुरुवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक के द्वारा यह सूचना दी गई की उनके जेवर दुकान को लूटने की कोशिश की जा रही है।

 

कंट्रोल रूम में सूचना आते ही न सिर्फ लालपुर पुलिस एक्टिव हुई, बल्कि आसपास के थानों की टीम भी तुरंत एक्शन मोड में आ गई। जिन दो लोगों पर जेवर दुकान से गहने लेकर भागने का आरोप था, उन्हें तुरंत धर दबोचा गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई