*खूँटी।* के चर्चित पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि जमीन कारोबार से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद और सुनियोजित साजिश का परिणाम थी।
हत्या की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी, जिसे शूटरों और सहयोगियों की मदद से अंजाम दिया गया है।
खूँटी एसपी प्रवीण टोप्पो ने बताया कि इस हत्याकांड में शूटर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में भी आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आरोपी जमीन खरीद फरोख्त के कारोबार में सक्रिय थे और सीएनटी/गैरमजरुआ जमीन से जुड़े लेन-देन को लेकर सोमा मुंडा से उनका विवाद चल रहा था। इसी विवाद में सोमा मुंडा को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। साजिश के तहत हथियार, मोटरसाइकिल और शूटरों की व्यवस्था की गई थी।







