हावड़ा-कामाख्या के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की व्यंजन सूची में जल्द ही मांसाहारी भोजन के विकल्प भी शामिल किए जाने वाला है
पूर्व रेलवे (पूरे) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस रात्रिकालीन ट्रेन में फिलहाल केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर यात्रियों के कुछ वर्ग ने आपत्ति जताई थी।
पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की व्यंजन सूची में मांसाहारी भोजन के विकल्प उपलब्ध होने की संभावना है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व बंगाल के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भी मांसाहारी भोजन के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।







