कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर बिनोद गुप्ता ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों को सराहा एवं दी बधाई दी

जमशेदपुर : ेई पेपर इंडिया के संथापक श्री बिनोद कुमार गुप्ता ने जमशेदपुर के युवा उद्यमी और एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी की 13 दिनों बाद सकुशल वापसी पर गहरा संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस सफलता के लिए जिला प्रशासन और जमशेदपुर पुलिस की सराहना की है, साथ ही भविष्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की नसीहत भी दी है।
श्री बिनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि एक युवा उद्यमी का इतने दिनों तक लापता रहना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। पुलिस प्रशासन की निरंतर सक्रियता और दबाव के चलते कैरव गांधी की सकुशल घर वापसी संभव हो सकी है। इस कार्य के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने गांधी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कैरव के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

श्री बिनोद कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि, ‘‘औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस को अपनी कार्यशैली और इंटेलिजेंस नेटवर्क को और अधिक मजबूत करना होगा। अपराधियों में कानून का भय होना अत्यंत आवश्यक है ताकि शहर का व्यापारिक माहौल भयमुक्त बना रहे।’’

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई