जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में दोपहर 1:00 बजे से जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में दोपहर 1:00 बजे से जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिले के अन्तर्गत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विचार धारा के नेता की जीत सुनिश्चित करन पर बल दिया गया। 18 प्रखण्ड क्षेत्र में BLA-2 के गठन एवं चयन के कार्यो का समीक्षा की गई। जहाँ अब तक BLA-2 गठन नही हुआ है वहाॅ अविलंब BLA-2 का गठन पूर्ण की जाए। 231 ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के गठन का समीक्षा की गई। अधुरे पंचायत कमिटी के गठन कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्णय लिया गया।
BLA-2 का प्रशिक्षण शिविर अविलंब प्रखण्डवार आयोजित करने का निर्णय ली गई।
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मनरेगा को मुल स्वरूप में लागू करने के लिए ग्रामसभा से पारित प्रस्ताव को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रखण्ड पर्यवेक्षक, प्रखण्ड संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारीगण, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं विभागवार संगठन समन्वयकों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यथाशीघ्र सभी लंबित संगठनात्मक कार्यों को पूर्ण कर ली जाए, उपरोक्त सभी कार्यो का निगरानी प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, कनेक्ट सेंटर के द्वारा की जा रही है। जिसकी गंभीरता सभी पदाधिकारी समझें।
बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय, बिजय यादव, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, अखिलेश सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, गुलाम सरबर, प्रखण्ड संगठन प्रभारी राजेश चौधरी, राजा सिंह राजपूत, रईस रिजवी छब्बन, इंतिखाब वास्ती, प्रताप यादव, अंसार खान, विभागवार संगठन समन्वयक में रजनीश सिंह, शफीअहमद खान, रियाजुद्दीन खान, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, राजनारायण यादव, मुन्ना मिश्रा एवं राकेश साहू, कौशल प्रधान, रंजीत सिंह, अजय शर्मा, फिरोज खान, सुरेन्द्र सिंह, सुदर्शन तिवारी, शिल्पी चक्रवर्ती, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, संतोष शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई