Jamshedpur पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा, 23 फरवरी को मतदान

पूर्वी सिंहभूम में नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा, 23 फरवरी को मतदा
जमशेदपुर।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचन 2026 की घोषणा कर दी गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकूलिया नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मीडिया को विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मानगो नगर निगम में कुल 36 वार्ड हैं। यहां 190 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा कुल मतदाताओं की संख्या 1,96,791 है।
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 वार्ड, 41 मतदान केंद्र तथा 44,239 मतदाता हैं।
वहीं चाकूलिया नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 12 वार्ड, 18 मतदान केंद्र और 12,587 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सीट आरक्षण की स्थिति
सीट आरक्षण की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि—
मानगो नगर निगम की महापौर सीट अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई है।
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष सीट भी अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई है।
चाकूलिया नगर पंचायत अध्यक्ष सीट को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
चुनाव कार्यक्रम
नगरपालिका चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—
नामांकन दाखिल करने की तिथि: 29 जनवरी से 4 फरवरी
स्क्रूटनी (जांच): 5 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 6 फरवरी
चुनाव चिन्ह आवंटन: 7 फरवरी
मतदान: 23 फरवरी (सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक)
मतगणना: 27 फरवरी (सुबह 8 बजे से)
प्रशासनिक तैयारी
चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस चुनाव प्रक्रिया में 1,000 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई