जमशेदपुर। मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर भारतीय ओबीसी विचार मंच ने यूजीसी बिल के समर्थन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विचार गोष्ठी के पश्चात् लड्डू वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहु ने की। कार्यक्रम का संचालन मंच के प्रवक्ता राजकुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष विजय यादव ने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए यूजीसी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा ने कहा कि यह बिल 15 साल पहले की अनुशंसाओं को लागू करने का प्रयास है और उन्होंने कोर्ट एवं सरकार का समर्थन करते हुए उनका धन्यवाद किया। मंच के सक्रिय सदस्य राकेश साहू ने सभी एसटी, एसी और ओबीसी समुदाय की ओर से सरकार से बिल को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस बिल को वापस लेने या स्थगित करने का कोई प्रयास किया गया तो समाज के 90 प्रतिशत लोग सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे। सभाध्यक्ष राम बल्लभ साहु ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया और इसके महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद,शिवलोचन साह राहुल, गणेश राम, राम पलख चौधरी, शम्भु सिंह गांधी, महिला नेत्री कांता देवी, और विपिन वर्मा ने अपने-अपने समाज की ओर से बिल के समर्थन में जोरदार रुझान दिखाया। कार्यक्रम का समापन सभाध्यक्ष राम बल्लभ साहु द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और लड्डू वितरण के साथ किया गया। इस अवसर ने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के साथ ही यूजीसी बिल के महत्व और उसकी तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।







