जमशेदपुर, आज UFBU द्वारा देशव्यापी सभी सरकारी बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल हुई। जिसमें पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग सरकार से की गई। जो की IBA हस्ताक्षर होने के बावजूद सरकार द्वारा क्रियान्वित करने में हो रही देरी के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल किया गया। इस देशव्यापी हड़ताल का जमशेदपुर में भी असर देखा गया। आज जमशेदपुर में तमाम सरकारी बैंक बंद रहे। केनरा बैंक के साथ-साथ देश के सभी बैंकिंग यूनियन ने इस एकदिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। बिष्टुपुर टी के टावर स्थित केनरा बैंक के आर ओ ऑफिस के समक्ष सारे केनरा बैंक के कर्मचारी, क्लर्क यूनियन और यूनियन के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला यूनियन प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ ने बताया कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया और जल्द से जल्द पांच दिवसीय बैंक प्रणाली शुरू नहीं की गई ,तो पुनः एक बार फिर एक लंबी हड़ताल की जाएगी जो कि पूरा देशव्यापी होगा। सभी यूनियन मिलकर पुनः एक बार देशव्यापी हड़ताल करेंगे और यह हड़ताल एकदिवसीय न होकर लंबी हड़ताल होगी। आज के एकदिवसीय हड़ताल जिसमें ऑफिसर यूनियन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ, जिला सेक्रेटरी राकेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, मुकेश झा, संजीव सिंह कई अंचल के अलग-अलग बैंक पदाधिकारी आज के इस एकदिवसीय हड़ताल में शामिल हुए।







