गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
इस अवसर पर विधिवत रूप से झंडोत्तोलन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रमुख रूप से रवि सवैया, सरस्वती बिरूवा सवैया, सुरा बुरुली, निकिता सोए बिरुली, उपेन्द्र बानरा, मनोज मेलगंडी, अमित हेंब्रम, अजय बिरुली, डिबार पूर्ति, लालमोहन जमुदा, राजकुमार बानरा, देवेंद्र बिरुवा, वीरसिंग देवगम, प्रकाश कोया, सुबोध श्रीवास्तव, गुरुचरण मुखी, जुलेश मुखी , मनीष बनरा, भूलटू बारी,सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की तथा देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।







