Jamshedpur हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर आज प्रातः लगभग 4:30 बजे उनके निवास पर सुरक्षित रूप से उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर आज प्रातः लगभग 4:30 बजे उनके निवास पर सुरक्षित रूप से उनके परिवार को सौंप दिया गया है

 

इस संबंध में मेरी सिटी एसपी श्री शिवाशिष कुमार से तथा कैरव गांधी के पिता श्री देवांग गांधी से भी बातचीत हुई। श्री देवांग गांधी ने इस पूरे मामले में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्थानीय पुलिस एवं झारखंड पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित सहयोग एवं सराहनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।

इस पूरे प्रकरण में माननीय एसएसपी महोदय के कुशल नेतृत्व, सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी द्वारा की गई त्वरित व समन्वित कार्रवाई तथा स्थानीय एवं झारखंड पुलिस की पूरी टीम के समर्पित और अथक प्रयासों के कारण ही यह कार्य सफल हो सका, जिसके लिए हम सभी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

सभी से विनम्र अनुरोध है कि कैरव गांधी के निवास पर एकत्रित न हों तथा उन्हें अपने परिवार के साथ निजी समय बिताने

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई