Jamshedpur टाटा स्टील क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत बेहद जोश और प्रेरणा से भरी रही। प्रतियोगिता के पहले और दूसरे दिन के मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए,

टाटा स्टील क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत बेहद जोश और प्रेरणा से भरी रही। प्रतियोगिता के पहले और दूसरे दिन के मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए जिससे इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मजबूत शुरुआत हुई।

 

भारत, कज़ाखस्तान, उज्बेकिस्तान और नेपाल सहित कई देशों के पर्वतारोहियों ने लीड, बौल्डर और स्पीड श्रेणियों में विभिन्न आयु वर्गों के तहत अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

 

प्रतिस्पर्धी क्लाइम्बिंग से आगे बढ़कर, इस आयोजन ने एक उत्सवपूर्ण और समावेशी खेल माहौल भी तैयार किया। जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने खेल और पर्वतारोहण की थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए ज़ुम्बा सत्र और मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और चैंपियनशिप के अनुभव में आनंद के रंग जुड़े।

 

26 जनवरी को सुबह 9:45 बजे से गणतंत्र दिवस समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज, डीबी सुंदरा रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

अन्य विशिष्ट अतिथियों में मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील, हेमंत गुप्ता, हेड स्पोर्ट्स अकादमी एवं एडवेंचर प्रोग्राम, टाटा स्टील, मनीष सिन्हा, हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एवं ट्रेनिंग सेंटर्स), श्रीकृष्ण रमेश कडुसकर, चेयरमैन आईएमएफ वेस्ट जोन एवं इस चैंपियनशिप के जूरी प्रेसिडेंट, तथा देबराज दत्ता, चेयरमैन आईएमएफ ईस्ट जोन शामिल थे।

 

26 जनवरी को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान निम्नलिखित श्रेणियों के परिणाम घोषित किए गए।

 

लीड इवेंट्स

 

 

Category

 

Event

 

Gold

 

Silver

 

Bronze

 

U13 Boys

 

Lead Final

 

Anay Pingale

 

Advait Sathe

 

Satyajit Mangesh

 

U13 Girls

 

Lead Final

 

Sanju Singh

 

Kavya Venkateswaran

 

Champa Lamay

 

 

 

बोल्डर इवेंट्स

 

Category

 

Event

 

Gold

 

Silver

 

Bronze

 

U17 Boys

 

Boulder Final

 

Amar Khandwal

 

Suku Singh

 

Rajesh Honhoga

 

U17 Girls

 

Boulder Final

 

Savitri Samad

 

Nandini Singh

 

Muskan Bandra

 

स्पीड इवेंट्स

Category

 

Event

 

Gold

 

Silver

 

Bronze

 

U15 Boys

 

Speed Final

 

Akash Soren

 

Shankar Singh

 

Ajay Tudu

 

U15 Girls

 

Speed Final

 

Dhruvi Ganesh

 

Manisha Hansda

 

Veda Lalit

 

 

अनय पिंगले, अद्वैत साठे, वेदा ललित चौधरी, ध्रुवी गणेश और सत्यजीत मंगेश महाराष्ट्र से हैं। काव्या कर्नाटक से हैं।

 

संजू, चंपा, अमर, सुकू, राजेश, सावित्री, नंदिनी, मुस्कान, आकाश, शंकर, अजय और मनीषा झारखंड स्थित टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन क्लाइम्बिंग अकादमी के खिलाड़ी हैं।

 

प्रतियोगिता 27 जनवरी तक जारी रहेगी। 26 और 27 जनवरी को कुल 22 श्रेणियों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिस राज्य या क्लब के सबसे अधिक पदक अंक होंगे, वह टाटा क्लाइम्बिंग कप 2026 का विजेता बनेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई