एनआईटी जमशेदपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक द्वारा ध्वजारोहण से हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रीय गान और एनसीसी कैडेटों द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेज़ी में संबोधन एवं हिंदी कविता पाठ किया गया। इस अवसर पर जनवरी 2026 का संस्थान समाचार पत्र (न्यूज़लेटर) भी विमोचित किया गया।
अपने संबोधन में निदेशक महोदय ने संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों— एनआईआरएफ 2025 में 82वीं रैंक, 94% से अधिक प्लेसमेंट, अनुसंधान एवं नवाचार में प्रगति, तथा सेंट्रल रिसर्च फ़ैसिलिटी एवं ₹5 करोड़ की 5G यूज़ केस लैब की स्थापना—पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, बच्चों में चॉकलेट वितरण एवं उपस्थितजनों में मिठाई वितरण के साथ हुआ।






