अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं हमारे संस्थान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य गण एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद संगठन के युद्धवीर जसवीर सिंह ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, अपने संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उमेश शर्मा ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया।इस अवसर पर जमशेदपुर के समस्त सैनिक परिवारों एवं नागरिक परिवेश को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं,और आह्वान किया कि परिषद पूरे जोश के साथ समाज की सेवा में उपलब्ध रहेगा।इस अवसर पर उपस्थित रहे जीतेन्द्र कुमार,
तपस मजूमदार राजीव कुमार अमरनाथ जी उमेश शर्मा ,एसके सिंह,दयानंद सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह अनिल सिन्हा ओम प्रकाश डीएन सिंह किशोर किशोर प्रसाद संसार प्रसाद अन्य पूर्व सैनिक ।।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई