गणतंत्र दिवस पर लंदन में दिखेगी भारत की संवैधानिक विरासत, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

गणतंत्र दिवस पर लंदन में दिखेगी भारत की संवैधानिक विरासत, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

लंदन/रांची, : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 26 जनवरी को लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर होगी। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सत्य, अहिंसा और नैतिक नेतृत्व के गांधीजी के सार्वकालिक संदेश को नमन करेंगे।

इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और भारतीय संविधान के शिल्पकार को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान वे सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों पर आधारित संविधान की भावना को रेखांकित करेंगे।

अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री ब्रिटिश म्यूजियम का भी दौरा करेंगे, जिसे भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सांस्कृतिक एवं विरासत सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लंदन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों और सांस्कृतिक समृद्धि का वैश्विक संदेश जाएगा।

विदेश दौरे पर होने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में उपराजधानी दुमका में जिले के उपायुक्त गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई