Jharkhand पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, अवैध संबंध के विरोध में वारदात

*पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, अवैध संबंध के विरोध में वारदा*

*डोरंडा,* रांची से रिपोर्ट
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मनी टोला निवासी तरन्नुम उर्फ रानी की हत्या उसके पति साहेब अंसारी ने की। दोपहर के समय घर से गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने साहेब को भागते हुए देखा। अंदर जाकर देखा तो रानी खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से पिस्टल बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहेब अंसारी के किसी महिला से अवैध संबंध थे, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में साहेब ने पत्नी को गोली मार दी।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई