Jamshedpur जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश अध्यक्ष महतो कमलेश एवं जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश अध्यक्ष महतो कमलेश एवं जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम क तहत पंचायत क्षेत्र में चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन बोडाम प्रखण्ड एवं पटमदा प्रखण्ड कांग्रेस के अन्तर्गत प्रखण्ड अध्यक्ष

शिशुलाल महतो के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में प्रखण्ड पर्यवेक्षक खगेनचन्द्र महतो शामिल हुए।

चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय गारंटी रोजगार अधिनियम 2005 (मनरेगा) को छिन्न-भिन्न करते हुए मुल स्वरूप को ही बदल कर मजदूर के रोजगार को ही समाप्त करने पर तुल गई है। कांग्रेस सरकार में 90% केंद्र सरकार राशि उपलब्ध कराती थी, लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र का हिस्सा 60% कर के राज्य सरकार को 40% राशि के चक्कर में डाल दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने ठाना है कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर पहुँच कर मजदूरों के हकों के हर हाल में दिलाने के लिए मनरेगा को मुल रूप में वापस लाने के लिए कटिबद्ध है। यह संग्राम अब पंचायत-पंचायत तक गुंजेगी। चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूरों ने बातों को सुन कर लाभ उठाया।

इस अवसर पर ग्रामवासी शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई