भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संभाला पदभार

भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संभाला पदभार
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन्हें पदभार सौंपा।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आनंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने फूल-माला पहनाकर संजीव सिन्हा का स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद संजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी देकर बड़ा दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर संगठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई