समाचार संपादक
जमशेदपुर
विषय – नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 130वां जन्मदिवस मर्यादापूर्वक मनाया गया।
महाशय,
आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 130वां जन्म जयंती साकची आमबगान मैदान में मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश सचिव सोहन महतो द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव मंडली सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष को छात्र नौजवानों को आत्मसात कर नेताजी ने जिस भारत का सपना देखा था आज उसके निर्माण के लिए हम सभी छात्र,नौजवान को दायित्व लेना होगा ।
आज के कार्यक्रम का संचालन समीर कुमार महतो द्वारा किया गया। मौके पर प्रदेश सचिव सोहन महतो,जिला सचिव शुभम झा, जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, नगर अध्यक्ष सविता सोरेन , नगर सचिव खुदीराम हांसदा, प्रेमचंद,अमित, राजेश,अनिकेत, स्नेहा,अपूर्व, अभीक, मनीष, रिला, सींगों सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





