Jamshedpur जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन 

जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

 

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम के नारे लगाकर नेताजी के योगदान को स्मरण किया।

 

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। नेताजी क्रांति से ही स्वाधीनता दिलाने के पक्षधर थे और युवा नौजवानों को संगठित कर वर्ष 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया। संजीव सिन्हा ने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया।

 

वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी के लिए जय हिन्द, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे ओजस्वी नारों से युवाओं में स्वाधीनता की अलख जगाई। विपरीत एवं विषम परिस्थितियों के बीच माँ भारती के लिए किया गया उनका संघर्ष एवं उनके क्रांतिकारी विचार आने वाली पीढियों में देशभक्ति की अलख जगायेंगे व सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा वर्ग उनके आदर्शों पर चलकर अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाएं।

 

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, गूँजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, कुसुम पूर्ति, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रसाद, संजीत चौरसिया, शैलेश गुप्ता, आलोक बाजपेयी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई