*तेली साहू समाज संघर्ष समिति (Ts4) का संगठन विस्तार करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी!*
कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) , पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और सरायकेला जिला में एक बार फिर से सामाजिक कार्यक्रम को गति दी जाएगी !
समाज के कुछ प्रमुख और अनुभवी लोगों ने कहा था कि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के द्वारा प्राप्त सहयोग राशि के दुरुपयोग का हिसाब करेंगे ! लेखा-जोखा दुरुस्त करेंगे और समय पर संगठन का चुनाव करायेंगे परन्तु आज तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ !
समाज के प्रबुद्ध जनों का सम्मान करते हुए कल तक मैंने स्वयं को जानबूझकर निष्क्रिय बनाये रखा ! आज महसूस हो रहा है कि मेरा निर्णय सही नहीं था !
अतः फरवरी माह से एक बार फिर Ts4 को मजबूती देने का कार्य प्रारंभ करुंगा ! वैसे भी हमारा समाज बड़ी जनसंख्या वाला समाज होकर भी सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता के अभाव में लगातार पिछड़ता जा रहा है ! यदि कार्य पुनः प्रारंभ नहीं किया गया तो इसकी भरपाई किसी भी दूसरे संगठन से नहीं हो पाएगी !
*भवदीय :- मनोज गुप्ता , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , तेली साहू समाज संघर्ष समिति , झारखण्ड !*






