Jamshedpur *उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई सरस्वती पूजा*

*उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई सरस्वती पूजा

जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को, आजाद बस्ती में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा।
समारोह की शुरुआत विधि-विधान के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनंजय श्रीवास्तव ने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा और अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से करनदीप सिंह, कंचन कुमारी, अजेलिना टिगा, राकेश, रोहित, रितु सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई