Jamshedpur *ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से कुलवंत सिंह बंटी एवं प्रतिनिधिमंडल ने 

*ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से कुलवंत सिंह बंटी एवं प्रतिनिधिमंडल ने

ईस्ट प्लांट बस्ती में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर आज ईस्ट प्लांट बस्ती से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जनरल मैनेजर श्री आर.के. सिंह से मुलाकात कर वहां की समस्याओं से अवगत कराया।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने किया। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्य सौरव श्रीवास्तव, संतोष ठाकुर एवं मिंटू मिश्रा भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने आर के सिंह को बताया कि ईस्ट प्लांट बस्ती के निवासियों को लगातार गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बस्ती के 84 घरों का पानी कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद संबंधित परिवारों द्वारा नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है।

इस संबंध में श्री कुलवंत सिंह ने मांग की कि जब तक नए कनेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक किसी भी घर का जल कनेक्शन न काटा जाए और प्रभावित परिवारों को अविलंब पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती से जुड़ी अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया, जिनमें ईस्ट प्लांट बस्ती से एचएसएम गेट तक पाथवे निर्माण, बस्ती में निर्माणाधीन पार्क में ओपन जिम के उपकरण लगाए जाने तथा चारदीवारी को ऊँचा करने और अटल सामुदायिक भवन के पास एक नए पार्क के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

इस अवसर पर सभी मांगों और समस्याओं से संबंधित एक लिखित आवेदन भी टाटा स्टील यूआईएसएल के जनरल मैनेजर श्री आर.के. सिंह को सौंपा गया। आवेदन प्राप्त करने के बाद श्री सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बस्तीवासियों ने आशा व्यक्त की है कि टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करते हुए जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई