दिनांक- 21/01/2026 को वादिनी मुमताज शाहीन समय करीब 07:30 बजे कुली रोड होकर पढ़ाने जा रही थी वहीं पर दो अज्ञात मोटरसाईकिल सवार अपराध कर्मी द्वारा वादिनी से झपटा मारकर वादिनी का पर्श छिन लिया पर्श में वादिनी का मोबाईल, 5,000/- रु० नकद, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड था। वादिनी ने थाना में लिखित कांड दर्ज कराया। उक्त कांड के आलोक में कांड के उद्दभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) एवं पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के निर्देशन में अनुसंधान एवं छापामारी कर एक अभियुक्त मो० फरहान उर्फ शब्बान उम्र 20 वर्ष, पे०- मो० परवेज, सा० के०जी०एन० कॉलोनी रोड नं0-02, थाना- आजादनगर, जिला- पूर्वी सिहंभूम, जमशेदपुर को छिनतई किया गया मोबाईल तथा नकद एवं एक विधिविरुद्ध किशोर के निशानदेही पर छिनतई किया गया पर्श बरामद किया गया है जिसमे वादिनी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड मौजुद था तथा दोनों के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त किया गया मोटरसाईकल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी व्यक्ति/निरुद्ध का नाम व पता-
1. अप्राथमिकी अभियुक्त 2. मो0 फरहान उर्फ शब्बान उम्र-20 वर्ष, पे०- मो० परवेज, सा०- के०जी०एन० कॉलोनी रोड नं0-02, थाना- आजादनगर, जिला- पूर्वी सिहंभूम, जमशेदपुर।
2. एक विधिविरुद्ध किशोर
जप्त प्रदर्श-
1. मोटरोला कम्पनी का स्क्रीन टच मोबाईल
2. वादिनी का आधार कार्ड
3. पैन कार्ड
4. वोटर कार्ड
5. 3000 रु0
6. एक मोटरसाईकिल
छापामारी दल में शामिल पदा०/कर्मी का नाम-
पुलिस निरीक्षक श्री चन्दन कुमार थाना प्रभारी आजादनगर थाना,
पु०अ०नि मो० जाफर अंसारी आजादनगर थाना
पु०अ०नि० ईश्वर दयाल मुण्डा आजादनगर थाना
पु०अ०नि दीपक कुमार रौशन आजादनगर थाना
पु०अ०नि० मनीष कुमार राय आजादनगर थाना पु०अ०नि० मो० शाबिर हुसैन आजादनगर थाना स०अ०नि० विजय कुमार दुबे आजादनगर थाना स०अ०नि० छोटेलाल हेम्ब्रम आजादनगर थाना एवं थाना सशस्त्र बल।






