मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरा दावोस में अजीम प्रेमजी ने झारखंड सरकार के विकास प्रयासों की सराहना की
दावोस : रांची विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के वार्षिक सम्मेलन में दावोस में झारखंड राज्य के विकास प्रयासों की सराहना करते हुए विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि झारखंड राज्य अपने विकास के लिए गंभीर और संगठित प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार द्वारा सतत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक प्रगति के लिए उठाए जा रहे कदम भविष्य में राज्य को नई दिशा देंगे। प्रेमजी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के नीति-निर्माण और निवेश के अनुकूल माहौल की भी सराहना की।
गौरतलब है कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड ने अपने पवेलियन के माध्यम से राज्य के निवेश अवसरों, कृषि, खनन, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्रों में की जा रही प्रगति को प्रदर्शित किया है






