झारखण्ड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्माहट ने लोगों को राहत जरूर दी।

झारखण्ड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और हल्की गर्माहट ने लोगों को राहत जरूर दी।

लेकिन अब ठंड दोबारा असर दिखाने की तैयारी में है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इससे खासकर रात और सुबह के समय ठंड का असर तेज होगा। राज्य के कई हिस्सों में पहले से ही दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि शहरी इलाकों में दिन के समय मौसम सुहाना बना हुआ है, जबकि ग्रामीण और पठारी क्षेत्रों में सुबह-शाम कंपकंपी महसूस की जा रही है।

24 और 25 जनवरी को तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

राँची में मौसम का स्वरूप मिला-जुला बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन रात होते ही तापमान तेजी से गिर रहा है। पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखण्ड में सबसे ज्यादा ठंड का असर कांके और मैक्लुस्कीगंज में देखने को मिल रहा है। कांके में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

Ranchi Temperature Forecast (Next Four Days)
आज : अधिकतम 27°C, न्यूनतम 9°C
कल : अधिकतम 26°C, न्यूनतम 9°C
परसों : अधिकतम 26°C, न्यूनतम 10°C
24 जनवरी : अधिकतम 27°C, न्यूनतम 12°C

Leave a Comment