तैलिक साहू महासभा ने मनायी महादानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि

तैलिक साहू महासभा ने मनायी महादानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि
जमशेदपुर। सोमवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह जी का 426 वा पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी ने अपने मित्र भामाशाह से मदद मांगा था फिर दानवीर भामाशाह जी ने अपना पूरा खजाना खोल दिया था, इसलिए उन्हें दानवीर भामाशाह कहा जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिल महासचिव पप्पू साहू, सत्यदेव प्रसाद, अवधेश कुमार, आनंद गुप्ता साहू, समाज के जिला सचिव एवं वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी नीरज कुमार, गौतम शाह, कमलेश साहू, अजय साहू, बजरंगी शाह, विवेक गुप्ता, सुमित साहू, हर्ष गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है, कही कोई विवाद नहीं हैं, हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं