रामगढ़। जिले के कुज्जू नया मोड़ जीएम ऑफिस के पास सोमवार की शाम दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

रामगढ़। जिले के कुज्जू नया मोड़ जीएम ऑफिस के पास सोमवार की शाम दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, TVS RYDER बाइक पर सवार होकर तीन युवक बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से जा रहे थे, तभी जीएम ऑफिस के पास सामने से आ रही आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

इस हादसे में पहली बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं, दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा। वहीं, दोनों बाइक को जब्त कर थाने ले गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है, कही कोई विवाद नहीं हैं, हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं