बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में हाथियों ने एक ओमनी कार को रोककर कार से एक युवक को खींचकर मार डाला।

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में हाथियों ने एक ओमनी कार को रोककर कार से एक युवक को खींचकर मार डाला।

घटना कंडेर मुख्य सड़क पर सिमर बेड़ा महतो टोला के पास की है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई दिनों से हाथियों का आतंक है। इलाके के लोग दहशत में हैं।

रविवार की रात को रामगढ़ का रहने वाला रविंद्र दांगी सब्जी बेचकर अपनी ओमनी कार से घर कंडेर लौट रहा था। सिमर बेड़ा महतो टोला के पास सड़क पर हाथियों का झुंड था। हाथियों ने जैसे ही कार को देखा नजदीक पहुंचकर हमला कर दिया।

हाथियों ने कार के अंदर से रविंद्र दांगी को बाहर निकाला और खेतों की तरफ ले जा कर मार डाला। यही नहीं, हाथियों ने ओमनी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Leave a Comment