एनआईटी जमशेदपुर में सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम पर पाँच दिवसीय उन्नत उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

एनआईटी जमशेदपुर में सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम पर पाँच दिवसीय उन्नत उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
जमशेदपुर:
विद्युत अभियंत्रण विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर द्वारा एमएसएमई के सहयोग से “सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम की स्थापना एवं कमीशनिंग” विषय पर पाँच दिवसीय एडवांस्ड एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 19 जनवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि प्रो. भीम सिंह, ANRF राष्ट्रीय विज्ञान अध्यक्ष एवं एमेरिटस प्रोफेसर, आईआईटी दिल्ली उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि श्री तपस साहू, अध्यक्ष, कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड स्टेट काउंसिल ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।
समारोह में प्रो. आर. वी. शर्मा, उप निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर तथा डॉ. मधु सिंह, विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियंत्रण विभाग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मृणाल कांति सरकार एवं डॉ. सिमंता कुमार समल तथा सह-समन्वयक डॉ. स्वगतदेव साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं रूपरेखा की जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 तकनीकी सत्र, 3 प्रायोगिक प्रदर्शन सत्र एवं 1 फीडबैक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञ सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम से संबंधित नवीन तकनीकों पर जानकारी देंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान, उद्यमिता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा प्रतिभागियों को व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाना है।

Leave a Comment