अशोक और प्रमिला गोयल ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

अशोक और प्रमिला गोयल ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल और उनकी धर्मपत्नी प्रमिला गोयल ने सोमवार को ताइक्वांडो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

यह आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में किया गया।

विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया।

जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया उनमें आशिया कुमारी, रिद्धि चटर्जी, रश्मि गोप, ऋषिका वर्मा, पृथ्वीराज और अमित गोप शामिल रहे।

प्रतियोगियों दिसंबर माह की 24 और 25 तारीख को आयोजित की गई थी।

आयोजन को सफल बनाने में अशोक कुमार, गोपाल जी, जगबंधु महतो, निशा सिंह आदि की महती भूमिका रही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई