जमशेदपुर में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा मुख्यालय से आक्रो रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू कर रही थीं।
रैली एसएसपी कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि शहर में लगातार बिगड़ती विधि व्यवस्था पर प्रशासन नियंत्रण नहीं रख पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर हालात में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी पूरे राज्य में इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। इस आंदोलन का ऐतिहासिक संदर्भ भी है।
आपको बता दें कि वर्ष 1992 में भी बीजेपी ने जमशेदपुर के एसपी कार्यालय का घेराव किया था,
तब भी मुद्दा शहर की गिरती कानून-व्यवस्था ही था,
और उस समय जमशेदपुर के एसपी परवेज़ हयात हुआ करते थे। करीब 32 साल बाद एक बार फिर बीजेपी ने उसी मुद्दे को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव कर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की है।
बाईट —- पूर्णिमा साहू ( विधायक, जमशेदपुर पूर्वी )






