पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टाटा पावर मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठाख हुडको पार्क में संपन्न हुई।सभा की अध्यक्षता एटक के राज्य सचिव सह उपाध्यक् टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष कॉम अंबुज कुमार ठाकुर ने की।इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर सम्मिलित हुए।
इस बैठक में टाटा पावर के ठेका प्रबंधन आर के इरेक्टर
एवम टाटा पावर प्रबंधन के मजदूरों के मांगो के प्रति उदासीन रवैया पर मजदूरों ने आक्रोश का प्रदर्शन किया। मजदूरों ने चर्चा के दौरान डीएलसी के कदमों के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए और भी उचित एवं त्वरित करवाई का आग्रह किया।
इस बैठक में गंभीर चर्चा के बाद निम्न निर्णय लिया गया,:
1)टाटा पावर प्रबंधन के द्वारा दाखिल जवाब के प्रतिउत्तर में टाटा पावर मजदूर यूनियन 19 जनवरी को अपना पक्ष रखेगी।
2)बैठक में यह भी तय किया गया की माह के अंत तक टाटा पावर एवम ठेका प्रबंधन के खिलाफ 1000 पोस्टर छपवाकर शहर में प्रचार प्रसार किया जाएगा।
3)सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया की मजदूरों के मांगों के समर्थन में दिनांक 28 जनवरी को टाटा पावर के गेट पर गेट मीटिंग की जायेगी,जिसमें “एटक” के राज्य महासचिव कॉम अशोक यादव शामिल होंगे।
4)यह भी निर्णय हुआ की साथी पवन कुमार एवं संजीव प्रसाद के टाटा पावर से पावर हाउस 7 साकची में किए गए अवैध ट्रांसफर को जबतक वापस नही लिया जाता तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
साथी अंबुज कुमार ठाकुर ने टाटा पावर एवं ठेका प्रबंधन के शोषण और मनमाने रवैए की खिलाफ एकजुट होकरआवाज बुलंद करने तथा बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वाहन किया।







