आदिवासी संगठनों ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज शनिवार को झारखण्ड बंद का आह्वान किया हैं।

आदिवासी संगठनों ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज शनिवार को झारखण्ड बंद का आह्वान किया हैं।

राँची और खूँटी समेत कई जिलों में एहतियातन स्कूलों में आज शनिवार को छुट्टी घोषित की गई हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही हैं।

पुलिस प्रशासन ने बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है और जिलों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया हैं।पुलिस ने अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

हालांकि मुख्य साजिशकर्ता, शूटर और भूमि माफिया अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में हैं।

बंद समर्थक संगठनों ने हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई हैं। संगठनों का कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जमीन, जंगल और जल की रक्षा के लिए उठने वाली संघर्षपूर्ण आवाज को दबाने की साजिश हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई