राँची। झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी।

राँची। झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी।

पहाड़ी और पठारी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हैं। सुबह-शाम शीतलहर का असर साफ दिख रहा है और लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

पिछले 24 घंटों में खूँटी राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से काफी नीचे हैं। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ हैं।

कोहरे को लेकर राहत के संकेत जरूर मिले हैं। जहां एक दिन पहले 13 जिलों में येलो अलर्ट था, वहीं अब यह घटकर 6 जिलों तक सीमित रह गया हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुमला, सिमडेगा, खूँटी, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो में घना कोहरा और भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना हैं। यहां न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के आसपास रह सकता हैं।

राँची समेत कुछ हिस्सों में ठंड से मामूली राहत दर्ज की गई हैं, बीते दिनों जहां राँची में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के आसपास था, वहीं अब यह बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस हो गया हैं।

जमशेदपुर में 8.8 डिग्री, लातेहार में 8.3 डिग्री और पाकुड़ में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं। इससे रात की कनकनी कुछ हद तक कम हुई हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई