मकर संक्रांति पर मानवता की मिसाल, सैल्यूट तिरंगा ने बांटे कंबल व भोजन

मकर संक्रांति पर मानवता की मिसाल, सैल्यूट तिरंगा ने बांटे कंबल व भोजन
जमशेदपुर।
मकर संक्रांति के अवसर पर सैल्यूट तिरंगा के बैनर तले समाजसेवी रणवीर सिंह के सहयोग से झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा कंबल एवं भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर तथा टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भीषण ठंड से प्रभावित गरीब व असहाय सैकड़ों लोगों के बीच कंबल और गर्म भोजन का वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रणवीर सिंह एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह (अध्यक्ष, झारखंड गुरुद्वारा) उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत झा, अरुण सिंह, रवि कांत पांडे, सुनील पांडे, कक्कू शर्मा, महिपाल सिंह,वेद प्रकाश तिवारी,रवि सिंह सहित कई गणमान्य लोगों का योगदान रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई