जमशेदपुर : शहर के सबसे सुरक्षित इलाकों में शामिल बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े हुए अपहरण न केवल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है,

जमशेदपुर : शहर के सबसे सुरक्षित इलाकों में शामिल बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े हुए अपहरण न केवल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है, बल्कि आम लोगों में भी गहरी दहशत भर गया है। सीएच एरिया निवासी उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी को अपराधियों ने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही अगवा कर लिया था। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार हो कर आए थे, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट और उसके ऊपर लाल रंग की वीआईपी लाल बत्ती लगी थी, ताकि कोई उनपर शक किसी को नहीं हो सके। आज विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता अपने पूरे पदाधिकारी के साथ में केशव गांधी के घर पर जाकर उनके परिजनों से मिले मीडिया से बात करते हुए अजय गुप्ता ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद गांधी परिवार के साथ में खड़ा है और जिला प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द गांधी परिवार से अपराह्न किया गया लड़का वापस सकुशल वापस आए अजय गुप्ता भी पूरे राज्य में अपने कार्यकर्ताओं को संदेश भेज दिया है जिस तरह से रांची के अपहरण किया गया लोगों को सुरक्षित निकाला है इस तरह से इन लोगों के बारे में भी पता करें जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित विभाग मंत्री अरुण सिंह जी, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी, बजरंग दल जमशेदपुर महानगर जिला संयोजक चंदन दास जी, जिला उपाध्यक्ष गोपी राव जी, जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र प्रमाणिक जी, जिला गोरक्षा प्रमुख मनीष सिंह जी, जिला समरसता सह प्रमुख आलोक सिंह जी, हिंदू पीठ के महासचिव चिंटू बोस जी, उपस्थित रहे!

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई