जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता श्री आकाश शाह ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर जमशेदपुर के प्रख्यात उद्योगपति एवं एशिया (ASIA) के उपाध्यक्ष श्री देवांग गांधी के सुपुत्र कैरव गांधी के अपहरण की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपहरण की घटना हुए 36 घंटा से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन को अब तक कोई ठोस सुराग न मिल पाना अत्यंत चिंताजनक है।
श्री शाह ने कहा कि यह घटना न केवल अत्यंत संवेदनशील और गंभीर है, बल्कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक एवं शांत शहर की कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। अपहरणकर्ताओं द्वारा परिजनों से मोटी रकम की फिरौती मांगे जाने की खबर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाके से एक प्रतिष्ठित परिवार के इकलौते पुत्र का इस प्रकार अपहरण हो जाना यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले किस हद तक बुलंद हैं और उन्हें कानून का कोई भय नहीं रह गया है।
इस मामले में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि तकनीकी, सामरिक एवं खुफिया स्तर पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। अपहरणकर्ताओं को शीघ्र बेनकाब कर कानून के कठघरे में लाया जाए तथा कैरव गांधी की सुरक्षित एवं शीघ्र वापसी सुनिश्चित की





