Potka पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम में 4G ई-पॉस मशीन से मिलेगा राशन, दुकानदारों को मिली बड़ी राहत

पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम में 4G ई-पॉस मशीन से मिलेगा राशन, दुकानदारों को मिली बड़ी राहत

 

पोटका : पोटका समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में अब राशन कार्डधारियों को 2G की जगह 4G ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन मिलेगा। इस नई व्यवस्था की विधिवत शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री सह खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने की। इसी क्रम में पोटका प्रखंड के राशन दुकानदारों को 4G मशीन उपलब्ध कराकर योजना का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि 2G मशीन के कारण राशन दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नेटवर्क की समस्या के चलते कभी पहाड़ी पर, कभी पेड़ पर तो कभी जंगलों में जाकर ई-पॉस मशीन से फिंगरप्रिंट लेना पड़ता था, तब जाकर राशन वितरण संभव हो पाता था। इस समस्या को लेकर डीलर संघ द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी।

अनवर अली ने बताया कि शुक्रवार को विधिवत रूप से 4G मशीन का वितरण शुरू होना एक नए युग की शुरुआत है। इससे न केवल दुकानदारों को तकनीकी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि राशन वितरण की प्रक्रिया भी आसान और सुचारू होगी। अब कार्डधारियों को लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और समय पर राशन मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह कदम अत्यंत स्वागत योग्य है और राशन दुकानदारों के लिए यह एक बड़ी राहत का कार्य करेगा। 4G मशीन से नेटवर्क की समस्या काफी हद तक खत्म होगी, जिससे पारदर्शी और त्वरित राशन वितरण सुनिश्चित हो

Leave a Comment