डोर-टू-डोर कचरा उठाव की बदहाली को लेकर जदयू उलीडीह थाना समिति की बैठक, 15 जनवरी को नगर निगम घेराव का निर्णय

डोर-टू-डोर कचरा उठाव की बदहाली को लेकर जदयू उलीडीह थाना समिति की बैठक, 15 जनवरी को नगर निगम घेराव का निर्णय

उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रिपीट कॉलोनी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उलीडीह थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। बैठक में वार्ड संख्या 5 की बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान महिलाओं ने अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त की। महिलाओं का कहना था कि कचरा उठाव की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

इस पर जदयू थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कचरा उठाव व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी को मानगो नगर निगम कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में वार्ड संख्या 5 की महिलाएं बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।