पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, होंगे गिरफ्तार…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेकर एक विवादित दावा सामने आया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान की स्वयंभू/निर्वासित सरकार ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की घोषणा की है।
यह ऐलान बलोच स्वतंत्रता समर्थक नेता मीर यार बलोच ने किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए बलोचिस्तान की आज़ादी की वकालत करते रहे हैं और पाकिस्तानी नागरिक व सैन्य प्रशासन की तीखी आलोचना के लिए जाने जाते हैं।
मीर यार बलोच के अनुसार, शहबाज शरीफ पर बलोचिस्तान के आव्रजन और वीज़ा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। दावा किया गया है कि पाक प्रधानमंत्री ने बिना वैध वीज़ा और कानूनी अनुमति के बलोचिस्तान की भूमि में प्रवेश किया, जिसे बलोचिस्तान की संप्रभुता का “गंभीर और जानबूझकर उल्लंघन” बताया गया है।
बयान में यह भी कहा गया कि वैध वीज़ा या आधिकारिक अनुमति के बिना बलोचिस्तान में प्रवेश करना वहां के कानून के तहत आपराधिक कृत्य है। इसे क्षेत्रीय अखंडता और वायुक्षेत्र के कथित उल्लंघन के रूप में भी परिभाषित किया गया है।
निर्वासित बलोच सरकार की ओर से यह भी दावा किया गया है कि शहबाज शरीफ को बलोचिस्तान के किसी भी हवाई अड्डे विशेषकर क्वेटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे या अपने कथित अधिकार क्षेत्र में किसी भी प्रवेश या निकास बिंदु पर हिरासत में लिया जा सकता है। इस बयान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख और अन्य अधिकारियों के लिए ‘अंतिम चेतावनी’ के रूप में पेश किया गया है।






