पश्चिमी सिंहभूम। झारखण्ड-ओडिशा सीमा स्थित बेनीसागर ब्लॉक में मझगांव पेट्रोल पंप के पास हाथी के हमले से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

पश्चिमी सिंहभूम। झारखण्ड-ओडिशा सीमा स्थित बेनीसागर ब्लॉक में मझगांव पेट्रोल पंप के पास हाथी के हमले से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतकों में बेनीसागर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक बच्चा शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने दोनों को सुबह 8 बजे पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद वह नाबालिग के शव के पास ही खड़ा रहा।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और मझगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

पिछले एक सप्ताह में हाथी के हमलों से अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं ने वन्यजीव-मानव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता और स्थायी समाधान की मांग तेज हो गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई