Jharkhand *रिम्स मामले की एसीबी ने शुरू की जांच, जमीन रजिस्ट्री कराने वाले कि तलाश शुरू

*रिम्स मामले की एसीबी ने शुरू की जांच, जमीन रजिस्ट्री कराने वाले कि तलाश शुर*

 

*रांची :* रिम्स की जमीन पर अवैध कब्जा से जुड़े मामले की जांच एसीबी की टीम ने शुरू कर दी है।इस दौरान एसीबी की टीम ने बड़गाईं अंचल कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस जाकर जांच की। जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज टीम की ओर से मांगे गये।एसीबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में आये तथ्यों और बयान के अलावा दस्तावेज के आधार पर संबंधित दोषी लोगों को चिह्नित किया जायेगा। इन दोषी लोगों की भागीदारी से ही रिम्स की अधिग्रहित जमीन का म्यूटेशन और रजिस्ट्री निजी लोगों के नाम पर हुई और जांच में आये तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

एसीबी की एक टीम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ और संपदा पदाधिकारी डॉ शिव प्रिये से पूरी जानकारी ली। उनसे पूछा गया कि रिम्स की कितनी जमीन पर अतिक्रमण है और कितने पर अभियान चलाकर खाली कराया गया। यह भी पूछा गया कि अतिक्रमण से पूर्व नोटिस जारी किया गया या नहीं। नोटिस चस्पा कराते वक्त की प्रक्रिया (फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी) अपनायी गयी या नहीं। इसके बाद एसीबी की टीम अधिग्रहण और म्यूटेशन से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गयी। टीम ने रिम्स की जमीन पर बसे उन लोगों के भी बयान लिये, जिनके घर अतिक्रमण में आने से टूट चुके हैं। इसके अलावा यह भी जानकारी लेने की कोशिश हुई कि किसने जमीन की बिक्री थी। रजिस्ट्री और म्यूटेशन कैसे किया गया और इसमें कौन-कौन शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा